आरा, जून 5 -- आरा, निज प्रतिनिधि। शहर के गौसगंज स्थित कुंवर सिंह कॉलेज के संस्थापक शहीद राजनाथ की 42वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को शहादत दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य सुरेंद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि राजनाथ ने शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मौके पर रिंकू सिंह, अर्जुन सिंह, अवधेश सिंह, प्रकाश सिंह, छोटे बहादुर सिंह, विजय सिंह, रविंद्र पांडे, विजय यादव, लाल बाबू सिंह, सत्य...