रांची, अगस्त 30 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। शहीद राजकुमार महतो स्मृति न्यास की बैठक गोबिन्द महतो की अध्यक्षता में हुई। न्यास के सुचारू संचालन के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें शहीद की पत्नी जयाप्रभा महतो को अध्यक्ष, कारीनाथ महतो को उपाध्यक्ष और गोबिन्द महतो को कार्यकारी वित्त सदस्य चुना गया। बैठक में मासू स्थित शहीद राजकुमार महतो स्मारक भवन में संचालित लाइब्रेरी को बेहतर बनाने और ई-ट्रेनिंग व ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही करियर काउंसलिंग, शहीद की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता और क्रॉस कंट्री दौड़ कराने पर सहमति बनी। मौके पर संगीता, रामनाथ महतो, विशेश्वर मुंडा, सकल नाथ महतो, मूलू महतो, रीता देवी, रामलाल महतो और प्रतिमा देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...