अयोध्या, अप्रैल 3 -- अयोध्या, संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के अवैधनाथ वार्ड रानोपाली स्थित आवास पर शहीद राजकुमार यादव की प्रतिमा का समारोह पूर्वक अनावरण किया गया। गुरूवार को शहीद की पांचवीं पुण्यतिथि पर मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के आईजी अनिल कुमार ने प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर शहीद पत्नी ज्ञानमती और परिजन भावुक नजर आईं और सरकार पर परिवार के किसी सदस्य को नौकरी न देने का आरोप लगाया। आईजी अनिल कुमार ने कहा कि यह क्षण बेहद भावुक है। शहीद का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने पहुंचकर परिजन का कुशलक्षेम जाना और शहीद के सम्मान में मार्ग का नामकरण करने तथा पेयजल व लाइट की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। उनहोंने कहा कि मां भारती की रक्षा में अपने प्राण को न्यौछावर करने वाले वीर सपूत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मालूम हो कि शह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.