आरा, फरवरी 5 -- -सीआरपीएफ अधिकारियों और पूर्व विधायक ने दी वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि -पिता बोले-वादे निकले खोखले, अन्य शहीदों के परिजन को नौकरी पर हमें सिर्फ आश्वासन जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर की माटी के लाल और देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद रमेश रंजन का शहादत दिवस बुधवार को उनके पैतृक गांव देव टोला में श्रद्धा और आक्रोश के बीच मनाया गया। जहां एक ओर सीआरपीएफ के अधिकारी व जवानों ने अपने साथी की वीरता को सलाम किया, वहीं दूसरी ओर शहीद के परिजनों ने सरकार की ओर से की गई वादाखिलाफी पर गहरा रोष व्यक्त किया। समारोह में मुख्य रूप से शामिल हुए मोकामा घाट सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अभय कुमार और पूर्व विधायक राम विशुन सिंह लोहिया ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान शहीद रमेश रंजन अमर रहें के नारों से पूरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.