आदित्यपुर, जुलाई 13 -- गम्हरिया: झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं प्रख्यात मजदूर नेता शहीद रतिलाल महतो के 27वें शहादत दिवस पर सोमवार को ऊपरबेड़ा स्थित उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शहीद रतिलाल महतो स्मृति रक्षा समिति और झामुमो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता केपी सोरेन समेत सैकड़ों लोगों ने प्रतिमा और समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। केपी सोरेन ने कहा कि रतिलाल महतो ने अलग झारखंड राज्य आंदोलन और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि आज बढ़ती बेरोजगारी और मजदूरों का शोषण बड़ी चुनौती है, ऐसे में उनके विचारों और संघर्ष को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कालापत्थर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई हलधर महतो की 20वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके...