भागलपुर, फरवरी 15 -- पुलवामा हमले में शहीद हुए क्षेत्र के अमडंडा थाना अंतर्गत मदारगंज पंचायत के रतनपुर गांव निवासी वीर सपूत रतन ठाकुर की सातवीं बरसी पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कहलगांव के विधायक ई. शुभानंद मुकेश ने शहीद रतन ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी 2019 का दिन देशवासी कभी नहीं भूल सकते। आतंकियों ने कायराना तरीके से हमला कर देश के 40 जवानों को शहीद कर दिया था। विधायक शहीद के आवास पर भी पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद के पिता निरंजन ठाकुर एवं दादा सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और ढांढस बंधाया। इस मौके पर कहलगांव प्रखंड जदयू अध्यक्ष शाहबाज आलम मुन्ना, रविंद्र यादव, विक्की आनंद, अमरजीत कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.