रांची, मार्च 21 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। शहीद रघुनाथ महतो शहादत स्थल लोटा गढ़ तेतर में स्मारक कमेटी के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने शहीद रघुनाथ महतो की जयन्ती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला, इन्होंने किस प्रकार अंग्रेजों के ज़ुल्म के खिलाफ ग्रामीणों को एकजुट कर लड़ाई लड़ते हुए 5 अप्रैल 1778 ई. को अंग्रेजों की अंधाधुंध गोलीबारी से लोटा (गोड़तेतर), सिल्ली में शहीद हो गये थे। इस अवसर पर शहीद रघुनाथ महतो स्मारक कमिटी के श्री हरेकृष्ण महतो, डॉ परमानन्द महतो, घनेश्याम महतो, रघुनाथ महतो, शिशुपाल महतो, श्रीपद महतो, रामप्रसाद महतो, पूर्व शिक्षक साधुचरण महतो, गुहीराम स्वांसी, नेहरू महतो, जन्मेंजय महतो, अंगद महतो, निताई नायक समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.