धनबाद, अप्रैल 4 -- महुदा। शहीद रघुनाथ महतो की पुण्यतिथि मनाने को लेकर शुक्रवार को तेलमच्चो पुल के समीप शहीद रघुनाथ महतो स्मारक समिति की बैठक हुई। बैठक में शहीद रघुनाथ महतो की 248वीं पुण्यतिथि 5 अप्रैल को समारोह पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष प्रदीप महतो ने कहा कि भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी एवं चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो की 248वीं पुण्यतिथि पांच अपैल को मनाई जाएगी। मौके पर तेलमच्चो पुल के समीप श्रद्धांजली सभा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए यह बैठक की गई है। समारोह में क्षेत्र के सांसद, विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष एवं मेयर को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे। मौके पर प्रदीप महतो, सुरेश महतो, बिनोद महतो, राहुल कुमार महतो, गंगा...