धनबाद, मार्च 19 -- भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी एवं चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो की पुण्यतिथि मनाने को लेकर बुधवार को तेलमच्चो बाजार में रघुनाथ महतो स्मारक समिति की बैठक प्रदीप महतो की अध्यक्षता में हुई। इसमें शहीद रघुनाथ महतो की 247वीं पुण्यतिथि पांच अप्रैल को मनाने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष प्रदीप महतो ने कहा कि भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी एवं चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो जी की 247 वीं पुण्यतिथि 5 अपैल को मनाई जाएगी। इस अवसर पर तेलमच्चो पुल के समीप श्रद्धांजलि सभा की जाएगी। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए यह बैठक आयोजित की गई है। पुण्यतिथि में क्षेत्र के सांसद, विधायक, जिप अध्यक्ष एवं मेयर को भी शामिल होने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.