धनबाद, अप्रैल 6 -- धनबाद। शहीद रघुनाथ महतो की पुन्यतिथि पर विधायक मथुरा महतो ने बुजुर्ग किसानों को गमछा और महिलाओं को साड़ी देकर सम्मानित किया। जय धरती मां फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि झारखंड के इतिहास में आजादी को लेकर कई जनजातीय विद्रोह हुए हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। चुआड़ विद्रोह का नेतृत्व करने वाले रघुनाथ महतो ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकते हुए लोगों में जोश भरा कि अगर अपनी जमीन में जीना है तो क्रांति और विद्रोह का रास्ता चुनना पड़ेगा। धारजोरी में कृषक सेवा सम्मान समारोह कर किसानों को सम्मानित किया गया। मौके पर विशिष्ट अतिथि पवन महतो (पूर्व जिला सचिव), संरक्षक सह अध्यक्ष साधन महतो, विधायक प्रतिनिधि विकास महतो, फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद, सह संस्थापक रंजीत कुमार,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.