शहीद रघुनाथ महतो की जयंती मनाई गई
बोकारो, मार्च 21 -- चंदनकियारी। रघुनाथ महतो स्मारक समिति की ओर से चंदनकियारी के सितानाला स्थित रघुनाथ महतो पथ के किनारे शनिवार को चुआड़ विद्रोह के महानायक पुरखा शहीद रघुनाथ महतो के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी 288 वीं जयंती मनाई गई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष उत्तम कुमार महतो व संचालन समिति के फटीक कुमार हिंदआर ने किया। उत्तम कुमार महतो ने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी राज के दमनकारी नीति के खिलाफ देश में पहली बार आवाज उठाने व देश के प्रथम शहीद रघुनाथ महतो के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है। किसान नेता जगन्नाथ रजवार ने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ आंदोलन व विद्रोह के दौरान रघुनाथ महतो ने झरिया के राजा को पराजित करने के बाद 25 जुलाई 1774 को चंदनकियारी के दामोदर नदी किनारे पांच हजार से ज्यादा की की संख्याओं में एक बड़ी जन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.