शाहजहांपुर, मार्च 7 -- छावनी परिषद की ओर से कैंट स्थित शहीद म्यूजियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट बड़ी स्क्रीन पर किया गया। कार्यक्रम में करीब 80 युवाओं ने सामूहिक रूप से मैच का आनंद लिया और भारतीय टीम के चौके-छक्कों पर उत्साह दिखाई दिया। छावनी परिषद के नामित सदस्य अवधेश दीक्षित ने कहा कि म्यूजियम परिसर को सामुदायिक गतिविधियों का केंद्र बनाने की योजना है। खेल जीवन का अहम हिस्सा हैं और क्रिकेट मैच के सामूहिक प्रसारण को युवाओं ने सकारात्मक रूप से लिया है। एसएस कॉलेज के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. विकास खुराना ने कहा कि सामूहिक रूप से खेल प्रसारण देखना सामाजिक संवाद का माध्यम बन सकता है। डिजिटल युग में बढ़ती मोबाइल निर्भरता के बीच ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने में मदद करते हैं। उन्होंने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.