देहरादून, अप्रैल 6 -- नगर निगम क्षेत्र में शहीदों के सम्मान के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मेयर सौरभ थपलियाल ने सोमवार को "शहीद विभूति नारायण ढौंडियाल स्मृति द्वार" के निर्माण को स्वीकृति दे दी। ये द्वार नेशविला रोड पर बनाया जाएगा। वार्ड 10 डोभालवाला के पार्षद मोहन बहुगुणा और बकरालवाला क्षेत्र के पार्षद अशोक डोबरियाल ने इस मामले में मेयर सौरभ थपलियाल को ज्ञापन दिया। पार्षदों ने मांग की कि राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के नेशविला रोड पर शहीद विभूति नारायण ढौंडियाल की स्मृति में एक भव्य स्मृति द्वार का निर्माण किया जाए। जिससे भावी पीढ़ियां उनके बलिदान को स्मरण कर सकें।जनभावनाओं को प्राथमिकता देते हुए मेयर सौरभ थपलियाल ने प्रस्ताव को तत्काल स्वीकृति प्रदान कर दी। उन्होंने नगर निगम के निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि स्थल का शीघ्र निरीक्षण...