मऊ, मार्च 23 -- इंदारा, हिन्दुस्तान संवाद। अमर शहीद मुन्ना राजभर की स्मृति में प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदपुर बाबूपुर में सोमवार को 28वीं लोकरंग महोत्सव कर्यक्रम आयोजित हुआ। लोकरंग महोत्सव का शुभारंभ शहीद मुन्ना राजभर के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्जवलन के साथ शुरू हुआ। इस दौरान प्रतिभागी कलाकरों ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। कलाकरों को शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र कुमार गोयल ने कहा कि शहीद मुन्ना राजभर की शहादत युगों तक याद की जाएगी। उन्होने 18 अगस्त 1942 के असहयोग आंदोलन की चर्चा करते हुए कहा कि इंदारा क्रान्ति के दौरान यहां के क्रान्तिकारियों ने गोरी पल्टन को कड़ी चुनौती दी थी। शहीद हरिहर सिंह, मुन्ना राजभर एवं एक अज्ञात शहीद ने अंग्रेजों को जहां लोहा मनवाया, वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.