गाजीपुर, जून 13 -- गाजीपुर। जैतपुरा गांव में स्थापित अमर शहीद महेश कुशवाहा की प्रतिमा का अब तक अनावरण न होने से ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस मुद्दे को लेकर गाजीपुर घाट तलिया पर रामनरेश कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाजसेवी और युवाओं ने भाग लेकर नाराजगी व्यक्त की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद महेश कुशवाहा की प्रतिमा का अनावरण शीघ्र होना चाहिए। बताया गया कि निर्धारित तिथि 12 तारीख को कार्यक्रम होना था, लेकिन किसी कारणवश नहीं हो सका। साथ ही आरोप लगाया गया कि शिलापट्ट को अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया और शहीद परिवार को धमकियां भी दी जा रही हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि शहीदों का सम्मान समाज का कर्तव्य है और इसमें क...