शहीद मनीष पांडेय के नाम पर चौराहा
प्रयागराज, सितम्बर 6 -- झूंसी। देश की रक्षा करते हुए 9 फरवरी 2022 को उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद नायक मनीष पांडेय की स्मृति में रविवार को झूंसी पुलिस चौकी चौराहे का नामकरण 'शहीद नायक मनीष पांडेय चौक' किया गया। इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी और फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने शहीद की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में शहीद के पिता जमुनीपुर बेलवार निवासी नरेंद्र पांडेय का अभिनंदन किया गया। शिक्षक नेता सुरेश त्रिपाठी व अजय सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, कोहना पार्षद अनिल यादव, गुल्फ़िरोज, शिवसेवक सिंह, आनंद घड़ियाल, प्रधान कोटवा जयराम सिंह, कुशल त्रिपाठी, आनद मिश्रा, मनोज जिगिना, उमेश सिंह, बिक्कू प्रधान, संजय बनकटा, अनिल राय, उमेश मिश्रा, हिन्दराज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.