कानपुर, जुलाई 19 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर क्रांतिकारी शहीद मंगल पांडे की जयंती पर रविवार को आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने नानाराव पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद मंगल पांडे के साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन देशवासियों, विशेषकर युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। इस अवसर पर विधायक ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों के साथ प्रकृति संरक्षण का दायित्व निभाना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान विधायक अमिताभ बाजपेई ने आयोजन के लिए निन्नी पांडे का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐस...