प्रयागराज, अप्रैल 8 -- इलाहाबाद जनकल्याण समिति की ओर से बुधवार को सिविल लाइंस स्थित शहीद वॉल के पास शहीद मंगल पांडे और शहीद मातादीन हेला को उनके शहादत दिवस पर याद किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने दोनों शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति के सचिव परशुराम,यूनुस, कृष्ण गोपाल, मोहम्मद नासिर, मौअज्जम अंसारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...