भभुआ, अप्रैल 5 -- पेज चार की खबर शहीद भवन में गूंजे बाबू जगजीवन राम के विचार कांग्रेस ने 119वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय का संकल्प दोहराया दलितों-वंचितों की आवाज थे बाबू जगजीवन राम भभुआ, नगर संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन में रविवार को पूर्व उप-प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय के प्रखर पुरोधा बाबू जगजीवन राम की 119वीं जयंती पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके संघर्षमय जीवन को याद किया। कार्यक्त्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने की, जबकि संचालन भभुआ प्रखंड अध्यक्ष हरीश कुमार तिवारी ने किया। समारोह में वक्ताओं ने बाबू जगजीवन राम के जीवन, संघर्ष और...