कानपुर, जून 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। युवाओं को देशभक्ति से ओतप्रोत करने के लिए कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन की ओर से रानी लक्ष्मीबाई ट्रॉफी का आयोजन किया रहा है। 16 जून को गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर होने वाले इस मैच में शहीद भगत सिंह इलेवन और शहीद राजगुरु इलेवन की टीमें आमने-सामने होंगी। प्रतियोगिता में 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। संगठन के अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में क्रिकेट के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना और देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले क्रांतिकारियों के योगदान को स्मरण करना है। उन्होंने बताया कि मैच से पहले अमर क्रांतिकारियों के स्मरण से भी युवाओं को रूबरू कराया जाएगा। शहीद राजगुरु इलेवन में राहुल टंडन (कप्तान), सुशील गौतम, तरुण ...