मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- शहीद भगत सिंह दिवस के अवसर पर ग्राम पुरबालियान स्थित गोल्डन हार्ट एकेडमी पब्लिक स्कूल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने नाटकीय रूपांतरण प्रस्तुत कर अमर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और उनके बलिदान को नमन किया।कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति का भाव जागृत कर दिया।विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस पावन दिवस पर "नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार समारोह"का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम पुरबालियान की मातृशक्ति को सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी सहायिकाओं,आशा कार्यकत्रियों,स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं तथा अपने परिवार का स्वावलंबन से पालन करने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभा दहिया (स्काउट गाइड कमिश्नर),सत्यकेतु (सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.