शहीद भगत सिंह चौक के पास अतिक्रमणकारियों का कब्जा, जाम
बदायूं, जून 26 -- अफसर शहर और शहर के बाहर की बदहाल हालत देखना नहीं चाहते। जिसका फायदा अतिक्रमणकारी उठाये हैं। फुटपाथ के साथ साथ हाईवे की सड़क तक पर कब्जा किये जाने से नवादा स्थित शहीद भगत सिंह चौक के पास दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार यहां काफी-काफी देर तक जाम लगा रहता है, इससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हैरत की बात तो यह है कि इस व्यस्तम चौराहे से जिले के जिम्मेदार अफसर निकलते हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया जा रहा है। इस वजह से अतिक्रमणकारियों के हौंसले बुलंद हैं और वह रोड पर ही अपनी अस्थाई दुकानें लगा रहे हैं। शहीद भगत सिंह चौक से शहर के अंदर दो रोड आए हैं। दोनों ही प्रमुख मार्गों पर हर दूसरे कदम पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। यहां दोनों ओर तमाम ठेले, खोमचे रोड पर ही चल रहे हैं। सबसे ज्यादा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.