छपरा, मार्च 23 -- गड़खा, एक संवाददाता। शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहादत दिवस सोमवार को गड़खा प्रखंड के लाल चौक रामपुर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। समारोह के मुख्य अतिथि सीपीआई के राज्य सचिव मंडल सदस्य सुरेंद्र सौरभ ने भगत सिंह के व्यक्तित्व और उनके क्रांतिकारी विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगत सिंह केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि एक महान विचारक भी थे, जिनकी सोच आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने उपस्थित लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलकर साम्राज्यवाद और अन्याय के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया निर्मला देवी, दिनेश प्रसाद यादव, प्रखंड राजद अध्यक्ष डॉ...