कानपुर, सितम्बर 27 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद जनकल्याण समिति भारत ने शहीद भगत सिंह की 119वीं जयंती के अवसर पर भगत सिंह मार्केट लाटूश रोड स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। समिति के कार्यकर्ताओं ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें एक राष्ट्र समर्पित क्रांतिवीर बताया। प्रतिमा स्थल पर आयोजित युवा चेतना सभा की अध्यक्षता करते हुए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार पांडे निन्नी ने कहा कि देश को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराने में भगत सिंह ने दल के कमांडर इन चीफ चंद्रशेखर आजाद के साथ मिलकर लाहौर कांड को अंजाम देकर विदेशी सरकार को बड़ी चुनौती दी थी। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: जयंती पर शहीद ए आजम को किया याद यहां संदीप साहू, रवि भूषण पांडे, विकास मल्होत्रा, अनिल त्रिपाठी, श्याम सोनकर, प्रतिभा साहू, राजेश सोनकर, ...