बिजनौर, सितम्बर 28 -- उत्तर प्रदेश युवा साहित्यकार संघ के तत्वावधान में सोमवार को शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों और देशप्रेमियों ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। मुख्य अतिथि राम सिंह सैनी सुमन ने ओजस्वी कविता प्रस्तुत कर भगत सिंह को नमन किया। कवि नरेश वर्मा और साहित्यकार डॉ. अनिल शर्मा 'अनिल' ने रचनाओं के माध्यम से उनकी वीर गाथा का गुणगान किया। मनोज कात्यायन ने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह भी पढ़ें- सदैव अमर रहेगा सरदार भगत सिंह का त्याग-बलिदान अध्यक्षता सरदार सतवंत सिंह सलूजा ने और संचालन हरिकांत शर्मा ने किया। इस दौरान विभूत...