रुद्रपुर, अप्रैल 13 -- रुद्रपुर। भगत सिंह की आदमकद कांस्य प्रतिमा का सोमवार को मुख्य बाजार स्थित भगत सिंह स्मृति स्थल भगत सिंह चौक पर भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा और मेयर विकास शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का लोकार्पण किया। साथ ही सांसद और विधायक निधि से करीब 20 लाख रुपये की लागत से हुए सौंदर्यीकरण कार्य का भी उद्घाटन किया गया। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि महापुरुषों के स्थलों को सुंदर और भव्य बनाना सरकार की प्राथमिकता है। भगत सिंह जैसे वीर सपूत देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और उनका बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। विधायक शिव अरोरा ने बताया कि यह स्थल पिछले करीब 20 वर्षों से जर्जर हालत में था। विधायक बनने के बाद उन्होंने इसके कायाकल्प का संकल्प लिया, जिसे अब पूरा किया गया है। वहीं मेयर विकास शर्मा ने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.