लखीसराय, मार्च 24 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के नया बाजार पंजाबी मुहल्ला स्थित बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ भवन में सोमवार को भाकपा माले पार्टी के सचिव चंद्रदेव यादव के अध्यक्षता एवं शिवनंदन पंडित के संचालन में भगत सिंह का 95 वां शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों ने भगत सिंह के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर देश की आजादी में उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम में शामिल वक्ताओं ने बारी-बारी से अपने शब्दों से भगत सिंह के विचार को व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि भगत सिंह के सपनों का भारत में समाजवादी गणराज्य की स्थापना करना था। वे साम्राज्यवाद का घोर विरोधी थे।उनका अंतिम इच्छा समाजवादी गणराज्य की स्थापना करना था। जब भगत सिंह की सजा मुकर्रर हो चुकी थी तब भी कम्युनिस्ट घोषणा पत्र का अध्ययन कर रहे थे। उनके साथ में शहीद राजगुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.