मोतिहारी, मार्च 24 -- तेतरिया। स्थानीय फौजदार चौक पर विकासशील इंसान पार्टी के तत्वावधान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर शहीद भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीआईपी पार्टी के तेतरिया प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव ने किया। मौके पर राजद के रबिंद्र यादव उर्फ बाबा यादव, सीपीएम के हरिहर ठाकुर,समीम अहमद, सरपंच चंदेश्वर कुशवाहा, आकिंदर राम, प्रभु सहनी, वीआईपी के ओमप्रकाश सहनी सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...