सोनभद्र, मार्च 23 -- सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार को महान चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। वहीं देश को आजादी दिलाने वाले देशभक्त भगत सिंह का शहादत दिवस भी मनाया। उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि प्रखर समाजवादी चिंतक एवं विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया एक ऐसे महान नेता थे, जिन्होंने हमेशा हर गरीब की लड़ाई लड़ने का काम किया। उन्होंने उनको अधिकार दिलाने के लिए हमेशा सड़क से सदन तक संघर्ष करने का काम किया। वहीं देश को आजादी देने वाले महान देश प्रेमी भगत सिंह ने देश के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी और देश को आजाद करने में महान भूमिका निभाई। सपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यासजी गौड ने कहा कि डा राम मनोहर लोहिया क...