उरई, मार्च 23 -- उरई। शहीद दिवस पर दयानंद वैदिक कॉलेज के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। इसमें शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और महान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महान क्रांतिकारियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की भावना से परिचित कराना था। यहां विशेष रूप से शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को स्मरण किया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। इतिहास विभाग के विभाग प्रभारी डॉ पंकज कुमार सिंह ने कहा 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनका बलिदान भारतीय युवाओं के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.