देहरादून, मार्च 23 -- शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत की 95 वीं पुण्यतिथि पर उनके विचारों को याद किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश को ऐसे देशभक्त युवाओं की जरूरत है जो देश में एकजुटता, सौहार्द, समाजसेवा और त्याग का क्रांतिकारी जज्बा पैदा कर सके। सोमवार को गांधी पार्क स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर संयुक्त नागरिक संगठन और अन्य सामाजिक संगठनों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आजादी के लिए शहीद हुए क्रांतिकारियों, देश की रक्षा में सीमाओं पर शहीद हुए जवानों, उत्तराखंड राज्यआंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारी को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती, सुशील त्यागी ने कहा कि सामाजिक सद्भाव, जागरूकता और मानव सेवा के सभी रूपों में सक्रिय सामाजिक संस्थाएं, जागरूक नागरिक और पर्यावरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.