मुंगेर, जून 2 -- मुंगेर, एक संवाददाता। युवक संघ फरदा के तत्वावधान में प्लस टू उच्च विद्यालय, फरदा परिसर में मंगलवार को अमर शहीद ब्रह्मर्षि नंदन ब्रह्मेश्वर मुखिया की 14वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक जनार्दन कुमार ने तथा संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जमालपुर विधानसभा के विधायक एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नचिकेता मंडल, विशिष्ट अतिथि सौरव निधि एवं अन्य के द्वारा फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर विधायक श्री मंडल ने अपने संबोधन में ब्रह्मेश्वर मुखिया को समाज की अमर विभूति बताते हुए उनके योगदान को स्मरण किया। वहीं, सौरभ निधि ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। जबकि, डॉ. हेमंत कुमार ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्...