मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल बस स्टैंड के नामकरण व स्मारक को लेकर प्रशासनिक उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल स्मृति समारोह समिति ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इन मांगों को लेकर एसडीओ को ज्ञापन भी सौंपा गया।रविवार को राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. भगवान लाल साहनी की अध्यक्षता में आयोजित समिति की प्रबंध कार्यकारिणी की आपातकालीन बैठक में मांगों के पूरा नहीं होने पर आंदोलन का निर्णय लिया गया। समिति के संस्थापक सचिव अरुण कुमार शुक्ल द्वारा घोषित आंदोलनात्मक कार्यक्रम पर विचार के बाद सर्वसम्मति से आंदोलन को समर्थन दिया गया।ज्ञापन में बैरिया बस स्टैंड का नामकरण अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल बस स्टैंड होने के बावजूद अबतक गजट प्रकाशित नहीं होने पर चिंता व्यक्त करते हुए स्मारक स्थ...