हाजीपुर, मई 11 -- महुआ में विभिन्न गांव के दौरा करने के बाद युवा एकता मंच के प्रदेश संयोयक संजीत कुमार चौधरी ने बताया कि 14 मई गुरुवार को पटना के जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान के सभागार में शहीद बैकुंठ शुक्ल की शहादत दिवस श्रद्धा के बीच मनाया जाएगा। इस मौके पर उनके जीवनी पर आधारित शहीदे आजम बैकुंठ शुक्ल नामक पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रुप से जदयू के वरिष्ठ नेता जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ.अरुण कुमार,भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजय पासवान, चेनारी के विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मानपुरी शहीद कई गणमान्य लोग शामिल होगें। श्री चौधरी मंच के राजकिशोर सिन्हा, प्रहलाद यादव, मनोज कुमार, लालजी राकेश, सुमित कुमार के साथ महुआ प्रखंड के चकूमर, लक्ष्मीनारायणपुर...