जामताड़ा, दिसम्बर 30 -- शहीद बेदी स्थल के सौंदर्यीकरण करने की मांग मिहिजाम, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सेवक संघ ने मंगलवार को नगर परिषद मिहिजाम के कार्यपालक पदाधिकारी गोपेश कुंभकार से मिल कर शहीद बेदी स्थल के सौंदर्यीकरण कराने की मांग रखी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देवघर विभाग के शारीरिक प्रमुख अनिमेष मधुकर के नेतृत्व में अन्य कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस से पहले शहीद बेदी स्थल के भीतरी और बाहरी भाग में सौंदर्यीकरण कराने की बात कही। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कार्यपालक पदाधिकारी ने भी आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द शहीद बेदी स्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा करने की बात कही। मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मिहिजाम नगर सह कार्यवाह राज कमल सिंह, शारीरिक प्रमुख सौरभ तांती, राजा वर्मा, कुणाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.