शहीद बसंत पाठक की झामुमो ने मनाई 47वीं पुण्यतिथि
गिरडीह, जून 23 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत के जोराराम गांव स्थित शहीद बसंत पाठक के समाधि स्थल में श्रद्धासुमन अर्पित कर सोमवार को झामुमो प्रखंड कमेटी के द्वारा उनकी 47 वां पुण्यतिथि मनाई गई। इस क्रम में सबसे पहले बसंत पाठक के भतीजे राजकुमार पाठक, गौतम पाठक, मंटू पाठक सहित अन्य पारिवारिक सदस्यों ने उनके समाधि स्थल पर माल्यार्पण किया। पुनः झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, महासचिव महालाल सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी, प्रखंड सचिव मो शब्बीर, हलधर राय, भैरव प्रसाद वर्मा, ध्रुवदेव पंडित, अमृत लाल पाठक सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनके समाधि स्थल पर अगरबत्ती जलाकर व पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित झामुमों कार्यकर्ताओ ने बसंत पाठक के लिए दो मिनट का मौन धारण रखा गया।मौके पर झामुमो जिलाध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.