नैनीताल, फरवरी 5 -- गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट क्षेत्र की शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग की खस्ताहाली ने एक चालक की जान ले ली। बुधवार देर रात भुजान से बर्धों जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर कोसी नदी में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर घंटों की मशक्कत के बाद शव निकाला। खैरना चौकी प्रभारी रमेश पंत ने बताया कि सौनगांव निवासी 47 वर्षीय जगत सिंह बोहरा पुत्र प्रताप सिंह बोहरा बुधवार रात भुजान से ट्रक लेकर बर्धों सामान लेने जा रहा था। इस बीच शहीद बलवंत सिंह मार्ग पर बढेरी में ट्रक अनियंत्रित होकर कोसी नदी में जा गिरा। जिसमें चालक जगत सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर घंटों की मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे शव को निकाला। गुरुवार को पोस्टमार्टम के ब...