सिमडेगा, अप्रैल 4 -- बानो, प्रतिनिधि। कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ में शहीद बख्तर साय, मुंडल सिंह स्मृति भवन परिसर में शहादत दिवस मनाया गया। शहादत दिवस के अवसर पर शहीद बख्तर साय, मुंडल सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर शहीद स्मृति भवन के समीप साइन बोर्ड भी गाड़ा गया। इसके बाद समाजिक झंडा फहराया गया। वक्ताओं ने कहा कि शहीद बख्तर साय व मुंडल सिंह अंग्रेजों से लोहा लेते हुए अपनी शहादत दी। देश के आजादी की लड़ाई में अग्रेजों से लोहा लिया और शहीद हुए। उनकी शहादत को मिटाया नहीं जा सकता है। शहीदों की शहादत हमेशा दिल में रहेगी। हमें शहीदों के जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार बख्तर साय और मुंडल सिंह को शहीद का दर्जा देते हुए विभिन्न स्थानो मे...