गुमला, अप्रैल 4 -- रायडीह प्रतिनिधि। रायडीह प्रखंड में शहीद बख्तर साय व अमर शहीद मुंडल सिंह का 214वां शहादत दिवस शनिवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। मौके पर प्रखंड के नवागढ़ पंचायत अंतर्गत गढ़पहाड़ स्थित शहीदों की कर्मभूमि पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड मुख्यालय स्थित बख्तर साय व मुंडल सिंह चौक पर स्थापित प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। पुरोहित नरसिंह होता के नेतृत्व में अनुष्ठान हुआ। जिसके बाद शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद गढ़पहाड़ में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। अखिल भारतीय रौतिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलन एवं शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद...