शहीद फायरकर्मियों के परिजनों को सांत्वना देनेपहुंचे सांसद
बागपत, अगस्त 6 -- चांदीनगर/बड़ौत। बागपत के सहबानपुर और हिलवाड़ी गांव में बुधवार को नोएडा हादसे में शहीद हुए फायरकर्मियों के परिजनों को सांत्वना देने वाले लोगों का तांता लगा रहा है। हर किसी ने पीड़ित परिवारों को ढांढ़स बंधाया। सहबानपुर में रोहित यादव के परिजनों को सांत्वना देने के लिए सांसद डा. राजकुमार सांगवान पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। गौना सहबानपुर निवासी 30 वर्षीय रोहित यादव 2015 में अग्निशमन विभाग में फायरकर्मी पद पर भर्ती हुआ था, जबकि बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के हिलवाडी गांव का रहने वाला तीरथपाल तोमर वर्ष 1998 में भर्ती हुआ था। मंगलवार की सुबह नोएडा की एक निजी कंपनी में लगी आग को बुझाते समय हुए हादसे में दोनों फायरकर्मी शहीद हो गए थे। जिनका मंगलवार की शाम राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.