शहीद प्रकाश गोप की तीसरी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
रांची, अगस्त 19 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी साहेब मोड़ के पास बुधवार को 48वीं बटालियन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के अधिकारी और जवानों ने शहीद प्रकाश गोप की तीसरी पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान शहीद की प्रतिमा पर उनकी पत्नी बेबी देवी, पिता रामधन गोप, आईटीबीपी इंस्पेक्टर रंजीत राम, कांस्टेबल अजय कुमार दुबे, जवानों और ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीद की आत्मा की शांति के लिए तीन मिनट का मौन रखा गया। इटकी के कुंदी बाधधरा पतरा गांव निवासी प्रकाश गोप भारत-चीन सीमा पर चांकुंग बेस में तैनाती के दौरान 19 अगस्त 2023 को ड्यूटी करते हुए शहीद हो गए थे। यह भी पढ़ें- शहीद लोबगा रांगजेन की स्मृति में निकाला कैंडल मार्च कार्यक्रम में रिशु राज, तनिष्क राज, रामधन गोप, मोहित गोप समेत परिजन, आईटीबीपी के जवान और ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.