चम्पावत, सितम्बर 16 -- लोहाघाट। शहीद के नाम पर बना छमनियां से पाटनगांव झुमाधूरी मेला स्थल लिंक मार्ग बदहाल। लोगों ने जल्द मार्ग के सुधारीकरण की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि करीब पांच साल पहले लोनिवि ने शहीद लांसनायक प्रकाश सिंह के नाम से छमनियां लोहाघाट से पाटनगांव झुमाधूरी मेला स्थल तक एक किमी सड़क बनाई थी तब से इस मोटर मार्ग की कोई सुध नहीं ली जा रही है। कई जगह दीवार टूटी है। ग्रामीण हरीश चंद्र, कमल सिंह, हयात सिंह रमेश कुमार ने सड़क ठीक करने की मांग की है। इधर लोनिवि के ईई हितेश कांडपाल ने बताया कि मोटर मार्ग का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। जल्द ही पैच वर्क व नाली का कार्य शुरू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.