खगडि़या, फरवरी 17 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि सदर प्रखंड अन्तर्गत लाभगांव पंचायत में मंगलवार को शहीद पुलवामा क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच खेला गया। जिसमें अंबा क्रिकेट क्लब बनाम शोभनी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अंबा की टीम ने निर्धारित ओवरों में 134 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में शोभनी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 10 ओवर में 134 रन बनाकर मैच जीत कर विजेता बने। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनीष कुमार, जिलाध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), खगड़िया द्वारा फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्द्धन किया और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मनीष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों की स्मृति में आयोजित ऐसे खेल ...