बुलंदशहर, अप्रैल 13 -- सौंदा हबीबपुर गांव निवासी शहीद रमेश चंद सोलंकी की पुण्यतिथि पर बेटे अमरिश सोलंकी ने भंडारा कराया। अमरिश ने बताया कि उनके पिता रमेश चंद सोलंकी सीमा सुरक्षा बल की 171वीं वाहिनी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। 13 अप्रैल 2015 को छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटे बेटिया गांव में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में वह शहीद हो गए थे। उनकी स्मृति में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राकेश, विनोद कुमार, भानु सोलंकी, मुकेश सोलंकी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.