चाईबासा, अप्रैल 8 -- चाईबासा। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को शहीद पार्क में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने व्यायाम, स्ट्रेचिंग और योग किया तथा नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और स्वस्थ दिनचर्या पर जानकारी प्राप्त की। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष मौहम्मद शाकिर एवं सचिव रवि चौधरी के आदेश पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर पीएलवी एजाज हुसैन, संजय निषाद, परवीन सुल्ताना समेत अन्य सदस्य शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.