शहीद पार्क में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन
बलिया, जुलाई 22 -- बलिया, संवाददाता। दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को युवाओं ने शहीद पार्क चौक स्थित गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रनेता रमेश गिरि गुरु ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि देश के लाखों छात्रों के भविष्य और न्याय के लिए है। अपने अधिकार और भविष्य के लिए आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है। छात्रों के सवालों का जवाब लाठी से नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच और न्याय से दिया जाना चाहिए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और उनके साथ किए गए दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- खटीमा में यूथ कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.