अंबेडकर नगर, जनवरी 3 -- भीटी, संवाददाता। स्थानीय तहसील क्षेत्र के जैतूपुर गांव में एमएलसी हरिओम पांडेय ने शहीद उदय प्रताप सिंह पार्क की बाउंड्री वॉल एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। शहीद उदय प्रताप सिंह के भाई और भूमि विकास बैंक अकबरपुर के अध्यक्ष राम बक्श सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान शहीद की पत्नी उमा सिंह, पुत्र दीपक रघुवंशी, उनकी पत्नी सोनम ने भगवान सत्य नारायण की कथा सुनी। इस मौके पर भाजपा नेता राजमणि सिंह, दिलीप तिवारी, अजय सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय, अवनीश सिंह, शैलेश सिंह, अभिषेक सिंह आशु, अभिषेक सिंह सिंटू, जगत नारायण चतुर्वेदी, कृष्ण कुमार पांडे, तेज बहादुर सिंह, राजेश सिंह, देवेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.