चंडीगढ़, जुलाई 10 -- राजस्थान के चुरू जिले के रतनगढ़ के गांव में बुधवार को भारतीय वायुसेना के जगुआर फाइटर जेट के क्रैश होने में शहीद होने वाले हरियाणा के रोहतक के रहने वाले पायलट लोकेंद्र सिंह सिंधु को आज गमगीन माहौल में अंतिम विदाई दी गई। 44 साल के लोकेंद्र सिंह सिंधु रोहतक में देव कॉलोनी के रहने वाले थे। लोकेंद्र सिंधु एयरफोर्स में स्क्वॉड्रन लीडर थे। आज शाम उनकी पार्थिव देह उनके निवास स्थान पर पहुंची। पत्नी डॉक्टर सुरभि सिंधु ने अपने एक महीने के बेटे के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी और तिरंगा माथे से लगाकर सैल्यूट किया। शाम 6 बजे शीला बाईपास चौक स्थित राम बाग श्मशान घाट में जय हिंद के नारों के साथ राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे से महज तीन घंटे पहले व्हाट्सएप पर हुई थी बात लोकेन्द्र अपने पीछे डॉक्टर पत्नी, एक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.