वाराणसी, अगस्त 30 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शहीद विशाल पांडेय के लिए गए किए गए वादों को सरकार से पूरा करने की मांग कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने उठाई है। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर शहीद विशाल पांडेय की प्रतिमा स्थापित करने सहित सरकार के कई वादों की याद दिलाई है। राघवेंद्र चौबे ने बताया कि महानगर कांग्रेस कमेटी के 15 दिवसीय हस्ताक्षर अभियान में आम जनता ने भी साथ दिया था, मगर छह वर्ष बाद भी उन पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। राघवेंद्र चौबे ने बताया कि सरकार की ओर से शहीद विशाल पाण्डेय की स्मृति में सांस्कृतिक संकुल में प्रतिमा स्थापित करने, उनकी गली का नाम शहीद विशाल पाण्डेय के नाम पर करने और उनके आवास की ओर जाने वाले मार्ग पर स्मृति द्वार का निर्माण कराने का वादा किया गया था। प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ता...