शहीद परिवार सम्मान समारोह 22 को
घाटशिला, जून 20 -- मुसाबनी। झारखंड आंदोलनकारी मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को मुसाबनी नंबर-1 बंगला परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ आंदोलनकारी संतोष सोरेन ने की। बैठक में आगामी 22 जून 2026 को मुसाबनी अग्रसेन भवन में आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा एवं शहीद परिवार सम्मान समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही आंदोलन के दौरान शहीद हुए वीर सपूतों के परिजनों को सम्मानित कर उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.